A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरबिहार

छपरा में बुलेट रानी का स्वागत, तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा पर निकली

तमिलनाडु के मदुरै से महिला राजलक्ष्मी मंडा दिल्ली बुलेट से दिल्ली भ्रमण पर निकली हुई है। वह 21000 किलोमीटर की यात्रा कर दिल्ली पंहुचेगी। दिल्ली पंहुचकर 18 अप्रैल को यात्रा समाप्त करेगी। गुरुवार को मशरख के महाराणा प्रताप चौक पंहुचने पर विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। मौके पर अंगवस्त्र और फूल मालों से उनका अभिवादन किया गया।
मां राजलक्ष्मी ने बताया कि वह तमिलनाडु से आंध्रपदेश, कर्नाटक, तेलंगना, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिसा, झारखंड होते हुए बिहार पंहुची है। यहां से उत्तरप्रदेश और हरियाणा होते हुए दिल्ली पंहुचेगी। उन्होंने बताया की वह प्रतिदिन 300 किलोमीटर की यात्रा बुलेट से करती है अभी तक 1500 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है। उन्होंने बताया की लोगों से प्रधानमंत्री को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!