ताज़ा खबरLok Sabha Chunav 2024

कसौधन वैश्य महिला मंच द्वारा राम भक्तों के लिए शरबत और मुरब्बा की व्यवस्था

गढ़वा से कसौधन वैश्य महिला मंच, गढ़वा के द्वारा बुधवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर राम भक्तों के लिए शरबत, मुरब्बा और शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

कसौधन वैश्य महिला मंच, गढ़वा के द्वारा बुधवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर राम भक्तों के लिए शरबत, मुरब्बा और शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

Screenshot 20240418 124556

इस कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वा महिला थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात महिला मंच की अध्यक्ष शोभा कश्यप एवं कोषाध्यक्ष ममता कश्यप, नमिता कश्यप ने महिला थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को अंग वस्त्र एवं तलवार दे कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, सचिव संतोष कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, उप सचिव विवेक कश्यप, सदस्य ईश्वर कश्यप, संतोष कश्यप एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कश्यप उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

मौके पर समाज के महिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष कंचन लता, कार्यकारिणी सदस्य उषा कश्यप, प्रीति रानी, भारती देवी सीमा देवी, पूजा कश्यप आदि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!