A2Z सभी खबर सभी जिले की

लग्जरी कार में अवैध शराब की सप्लाई

2 आरोपी गिरफ्तार:35 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त; कीमत 3 लाख रुपए, पूछताछ जारी

ImgResizer 20240513 1724 23458

बाड़मेर
पुलिस टीम ने अवैध शराब से भरी लग्जरी कार को जब्त कर दो आरोपियो को किया गिरफ्तार।
बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने लग्जरी कार में अवैध शराब लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए आकी गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार बांड गांव में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान उड़ासर से बांड की तरफ आ रही एक लग्जरी कार नेक्सन को रुकवा कर तलाशी ली गई। कार में से 30 कार्टन अंग्रेजी शराब व 5 कार्टन बीयर के भरे हुए मिले। इस पर पुलिस टीम ने युवकों से शराब को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन लीगल डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर कार को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया।

गुड़ामालानी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के मुताबिक टीम ने अवैध शराब और लग्जरी कार को जब्त किया। आरोपी राजूराम पुत्र वरींगाराम निवासी नगर व जगदीश पुत्र पूनमाराम निवासी खड़ाली पुलिस थाना आरजीटी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों को गिरफ्तार कर अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल पूनमचंद, लाधूराम, कॉन्स्टेबल नेमाराम, वर्जेश, चेतनराम, धर्माराम और ड्राइवर कॉन्स्टेबल भंवराराम शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!