ताज़ा खबरGarhwaझारखंड

नाली सफाई के बाद सड़क पर फैला मिट्टी व पत्थर

बाजार क्षेत्र में मुख्य सड़क किनारे बने नाली सफाई के बाद निकले मिट्टी व पत्थर से सड़क अवरुद्ध हो गया है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा कांडी-बाजार क्षेत्र में मुख्य सड़क किनारे बने नाली सफाई के बाद निकले मिट्टी व पत्थर से सड़क अवरुद्ध हो गया है।उसके कारण सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो रहा है।ग्रामीण बैंक के नजदीक से कॉलेज मोड़ तक मुख्य सड़क में पूर्वी किनारे बने नाली जाम होने के कारण पिछले दिनों नाली का सफाई किया गया था।नाली जाम रहने से सड़क पर जमा पानी का निकास नहीं हो पाता था।सड़क पर पानी भरा रहता था।नाली सफाई के दौरान नाली से निकले मिट्टी व पत्थर सड़क के किनारे पड़ा हुआ है।Screenshot 20240529 072328

जिसके कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। और दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर समय जाम की स्थिति बनी रह रही है।इस विषय में पूछे जाने पर पंचायत मुखिया विजय राम ने बताया कि जेसीबी नहीं मिल रहा है। एक दो दिनों के अंदर सड़क की सफाई करा दी जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!