
धवारी में विद्यालय के निर्माण में हुआ घटिया सामग्री का निर्माण
पहली ही बारिश में टपकने लगा पानी
*क्या ऐसे ही होगा स्कूलों का निर्माण*
टहरौली तहसील क्षेत्र से आज एक मामला सामने आया है । जिससे पता चलता है कि स्कूलोँ में किस तरह से नवनिर्माण में घटिया सामग्री का इस्तमाल करके पैसा बचाया जाता है। पूरा मामला टहरौली तहसील के प्राथमिक विद्यालय धवारी का है जँहा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हमारे गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में हुए नवनिर्माण भवन में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए तेरह लाख अस्सी हजार रुपये भवन निर्माण के लिए आए थे । लेकिन प्रधानाचार्य ने पैसे बचाने के चक्कर मे घटिया सामग्री का निर्माण करा पैसा बचा लिया है अब यह पूरा भवन पहली ही बारिश में पूरे छत से पानी टपकने लगा है जिससे लगता है कि पूरे भवन निर्माण में पैसा बचाया गया है और इससे आगे भविष्य में जब यंहा बच्चे बैठेंगे तो उनको भी जाना माल का खतरा बना रहेगा


