A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा खबरबिहार

सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को विदाई

गडहनी। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार मे कृषि समन्वयक सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार के स्थानान्तरणोपरान्त शनिवार को उनके सम्मान मे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अगिआँव एवं गडहनी के कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारो ने बारी बारी से बीएओ अनिल कुमार के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ उनके कर्तव्यनिष्ठता पर प्रकाश डाला।वहीं तकनीकि सहायक रत्नेश कुमार तिवारी ने कहा कि सेवा काल मे स्थानांतरण होते रहता है इससे हम सभी को अलग-अलग स्थानो पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त होता है कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।वहीं कृषि समन्वयक अगिआंव अमित कुमार सिंह ने कहा कि साथ बिछडने का गम तो होता है पर हम कर भी क्या सकते हैं।वहीं समन्वयक अमरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र, शशि भूषण, शत्रुघ्न चौधरी, राजीव कुमार आदि ने कहा कि सर का सेवा सदैव मार्गदर्शक बनकर याद दिलाता रहेगा।हम सभी एक परिवार हैं कभी साथ तो कभी अलग रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना है।वहीं किसान सलाहकार प्रेमदीप, निलेश कुमार मिश्र, अंजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, शैलेश कुमार आदि ने कहा कि प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अपने तीन साल के कार्यकाल मे अपने सभी कर्मियों के प्रति बहुत ही उदार रहे एवं गार्जियन की तरह हमसभी का मार्गदर्शन करते रहे।इस अवसर पर कर्मियों ने फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र मोमेंटो आदि देकर भावुक मन से विदाई दी।धन्यवाद ज्ञापन एटीएम बीटीएम सुरज प्रकाश भारती एवं राहुल कुमार सिंह के द्वारा किया गया।मौके पर कृषि समन्वयक राजीव कुमार टु, किसान सलाहकार कमलेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह ऑपरेटर रवि कुमार, किसान श्याम नन्दन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!