A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

शादी समारोह से लौट रहे पंसस पति की सड़क हादसे में मौत

शादी समारोह से लौट रहे पंसस पति की सड़क हादसे में मौत

उदवंतनगर – थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत गजराजगंज बाजार के समीप गत रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी फक्कड़ सिंह के रूप में की गई। मृतक छोटी सासाराम पंचायत पश्चिमी के पंसस मीरा देवी के पति बताए जाते हैं।मृतक के मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। लोग घटनास्थल के आस पास इकठ्ठा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्द कुमार सिंह उर्फ फक्कड़ सिंह बखोरापुर की शादी समारोह में भाग लेने गए थे। शादी समारोह से रात में करीब 10 बजे लौटते समय गजराजगंज पुल के पास की अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा था।जब पेड़ के समीप पहुंचे सामने से आ रही गाड़ी की लाइट पड़ने पर आंखें चुंधिया गईं। उन्होंने अपनी बाइक को धीमा किया। पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण अभय सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर हम लोग उन्हें अस्पताल ले आए।बड़ी‌ मशक्कत से रात में पोस्टमार्टम हो सका। नन्द कुमार सिंह पंसस मीरा देवी के पति थे। उनको कोई संतान नहीं था। उनके मौत से मीरा देवी के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट गया।पूर्व उपप्रमुख कमलेश सिंह,मियां सिंह , बीरेंद्र साह,विनय कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह सहित कई लोगों ने दुःख जताते हुए कहा कि फक्कड़ सिंह की असामयिक निधन अपूर्णीय क्षति है। पंचायत की राजनीति में हमेशा से उनकी अहम भूमिका रही थी।

Back to top button
error: Content is protected !!