A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

समान काम समान वेतन को लेकर एएनएम का अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी

IMG 20240713 WA0000

गडहनी। समान काम समान वेतन एवं सेवाकाल नियमित करने को लेकर एएनएम अंशु माला के नेतृत्व मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गडहनी मे एएनएम का आठवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन।धरना को संबोधित करते हुए एएनएम अंशु माला ने कहा कि सरकार हम सभी के साथ दो भाव कर रही है।काम पुरा दिन ले रही है और वेतन कम।अब ऐसा नही होगा।समान काम के बदले समान वेतन व सेवाकाल नियमित होने तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।वहीं सुजाता कुमारी ने कहा कि एनएचएम कार्य सामान्य परिषद के नियमानुसार प्रस्ताव है कि समान काम के लिए समान वेतन हो।हम सभी को स्वास्थ्य केंद्र से अपने अपने क्षेत्र मे लगभग 9 से 20 किमी की दूरी तय कर आँगनबाडी केन्द्र पर जाना पडता है।विभाग के द्वारा फील्ड मे जाने के लिए कोई सुविधा मुहैया नही कराई जाती है। ऐसी परिस्थिति मे हमसभी को एफ आर ए एस ऐप के द्वारा कार्य करते हुए उपस्थिति दर्ज नही करा पायेंगी।वहीं धरना-प्रदर्शन कर रही एएनएम ने आरोप लगाया कि कार्य करते हुए हमलोगो के साथ अच्छा ब्यवहार नही किया जाता।धरना-प्रदर्शन मे एएनएम अंशु माला, रीत कुमारी, अनु कुमारी, सुजाता कुमारी, अनुराधा कुमारी, ममता कुमारी, शोभा रानी, बबीता कुमारी, प्रमीला कुमारी, बिनी कुमारी, बबीता देवी, गीता कुमारी और नीतु कुमारी शामिल रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!