
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में भूरे बाबा की मजार के पास तेज रफ्तार से आ रही बस पलट गई। इस पूरी घटना मेंक्ष बस में सवार करीब पांच यात्री घायल हुए। घटना की सूचना मिलती है पुलिस टीम मौके परपहुंची और बस में फसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायल को गढ़ाकोटा हॉस्पिटल में भर्ती कराएगा। मेरी जानकारी के अनुसार राज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 20 पीए1018 जबलपुर से सवारी का लेकर सागर आ रही थी इसी दौरान गढ़ाकोटा सागर मार्ग पर बने भूरे बाबा की मजार के पास क्रॉसिंग करते हुए हो गई। बस अनियंत्रित हो गई व ड्राइवर जब तक बस को संभाल पाता तब तक बरसात किनारे उतरकर पलट गई। दुर्घटना में बस पेड़ से टकरा गई। पेड़ के टकराने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना होते ही चारो और चीख-पुकार मच गई। बस में फसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी ने बताया कि जबलपुर से सागर आ रही यात्री बस क्रॉसिंग के समय अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घयलो का इलाज किया जा रहा है। एवं घटना की जांच की जांच की जा रही है।




