A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

आरा शहर में निकाला गया बीवी का डोला

IMG 20240713 WA0109 1

 

आरा: हुसैन साहब की याद में आज आरा में बीवी का डोला निकल गया।आरा के महादेव रोड से शुरू किए गए बीवी का डोला शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुनः वापस महादेव पहुंचा। बताया जाता है कि इसके माध्यम से शांति का पैगाम दिया जाता है और बीवी के डोले को पूरी तरह से सजाकर शहर में भ्रमण कराया जाता है। लोग मातम पुर्सी करते हैं।इस डोले में काला वस्त्र धारण करके लोग चलते हैं और हुसैन साहब के शांति के पैगाम को लोगों को बताते हैं।उन्होंने पूरे विश्व को शांति का पैगाम दिया था और इसी के उपलक्ष में शनिवार को आरा में बीवी का डोला निकल गया। इसके एक दिन बाद डोले की मेहंदी के साथ इसका समापन हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!