
*Barora :* बरोरा बस्ती निवासी जैप जवान काशीनाथ कुम्हार (45 वर्ष) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. काशीनाथ झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत थे.
8-9 माह पहले ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने गई पुलिस पार्टी पर लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें काशीनाथ के सिर में गहरी चोट लगी थी. वह कोमा में चले गए थे. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई. काशीनाथ का पार्थिव शरीर उनके बरोरा स्थित आवास पर पहुंचने के बाद पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.





