ताज़ा खबर

नगर के जागनाथ महादेव मंदिर सहित अनेक मंदिरों पर होंगे धार्मिक आयोजन|

oplus_131072

जावरा- श्रावण मास के प्रथम सोमवार से रतलाम जिले के जावरा में 500 वर्ष से भी अधिक प्राचीन श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर अनेक आयोजन आयोजक श्री जागनाथ महादेव मंदिर बीएम ग्रुप जावरा द्वारा होंगे । आगामी 12 अगस्त 2024 को विशाल शाही सवारी श्री जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी । प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भजन गायक राहुल पाटीदार रतलाम । द्वितीय सोमवार 29 जुलाई को मेघा चौहान मुंबई तथा तृतीया सोमवार 5 अगस्त को शेखर देव झालावाड़ (राजस्थान) की भजन संध्या होगी । रविवार को रात्रि 12:00 तक शिव भक्तों ने मंदिर परिसर की विद्युत सजावट व बैरिकेट्स लगाने के साथ ही भड़ भुन्जा चौक से लेकर पुल बाजार तक स्वागत द्वार बनाएं । जावरा के अनेक शिवालयों में भी भोले बाबा धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारी चल रही है । मालीपुर स्थित नीलकंठ महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, अमरनाथ महादेव, पिपलेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों पर धार्मिक आयोजन होंगे|मंदिर के पुजारी गौरव पुरी गोस्वामी ने बताया कि श्रावण के पहले सोमवार को भगवान जागनाथ महादेव का भांग तथा मावे से श्रृंगार होगा |

oplus_131072
Back to top button
error: Content is protected !!