A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं सांसद आदित्य यादव ने किया गांधी ग्राउंड नुमाइश का उद्घाटन

सासंद बनने के बाद आदित्य यादव ने किया बदायूं में पहला उदघाटन

आज बदायूं लोक सभा के नवनिर्वाचित सासंद आदित्य यादव ने सांसद बनने के बाद नगर पालिका परिषद बदायूं की ओर से गांधी ग्राउंड में लगी नुबाइश का पहला उद्घघाटन किया । सांसद के साथ इस नुमाइश में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पूर्वमंत्री आबिद रजा मौजूद रहे ।

 

कार्यम्रम में यह चर्चा बनी रही कि सांसद आदित्य यादव ने सांसद बनने के बाद पहली बार उद्घघाटन किया है और आगे भी विकास कार्यों के उद्घघाटन आदित्य यादव के द्वारा होते रहेगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदित्य यादव सांसद बदायूं ने गांधी ग्राउंड में लगी नुमाईश में आए पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं व आई हुई जनता का सबसे पहले आभार प्रकट किया।

IMG 20240722 005245

और कहा कि एकता विकास प्रदर्शनी आपस में भाईचारे की एक मिसाल है। उन्होंने कहा इस प्रदर्शनी का सभी लोग एक साथ मिलकर आनंद लें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद पूर्व मंत्री श्री आबिद रजा ने भी प्रदर्शनी में आए सभी साथियों व जनता को धन्यवाद दिया और साथ ही जनता को इस प्रदर्शनी में अपने परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसियों और मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर आनंद लेने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति फात्मा रजा ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव , विशिष्ट अतिथि श्री आबिद रजा पूर्व मंत्री और प्रदर्शनी में आई जनता का आभार व्यक्त किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!