
‘ एएमयू : एसएस नार्थ हॉल के 22 कमरे सील
एएमयू के एसएस नॉर्थ हाल के 22 कमरों को सील कर दिया गया है । इन कमरों में अनधिकृत रूप से लोग रह रहे थे । रविवार को आठ और सोमवार को 22 कमरे सील किए गए । इस तरह से एएमयू इंतजामिया ने दो दिन में एसएस नार्थ हॉल के 30 कमरे सील कर दिए हैं । एएमयू के प्रॉक्टर प्रो . मोहम्मद वसीम ने बताया कि एसएस नार्थ हॉल के 22 कमरों में अनधिकृत लोग काबिज थे । उनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है , फिर भी वह इन कमरों पर अपना कब्जा जमाए थे । उन्होंने कहा कि कुलसचिव मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टोरियल टीम सोमवार को एसएस नॉर्थ हाल पहुंची , जहां बंद कमरे को खोलकर जांच की गई । वहां का सामान निकालकर प्रोवोस्ट कार्यालय में रखवा दिया गया । इसके बाद कमरों को सील कर दिया गया । इस अवसर पर प्रोवोस्ट डॉ . शमीम अख्तर आदि मौजूद रहे । एएमयू कुलपति प्रो . नईमा खातून ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों से हॉस्टल खाली करने के लिए कहा था , फिर भी हाल के कमरों में अनधिकृत लोगों ने कब्जा कर रखा था । कहने के बाद भी वह इन कमरों को खाली नहीं कर रहे थे । अब इंतजामिया उन पर कार्रवाई कर रही है ।
«




