A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड की नीलामी अगस्त में

जिला संवाददाता

ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड की नीलामी अगस्त में

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ( एडीए ) ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की नीलामी अगस्त में होगी । ई – नीलामी के जरिये भूखंड बेचे जाएंगे । एडीए ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है । अगस्त में प्रस्तावित एडीए की बोर्ड बैठक में 85 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों नीलामी किए जाने की तिथि निर्धारित की जाएगी । ट्रांसपोर्ट नगर में खाली 302 भूखंड की भी नीलामी होगी । एडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का निर्णय लिया था , जिसमें कारोबारियों को भूखंड का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है । ई नीलामी में कोई भी शामिल हो सकता है । एडीए के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्य की गति जिस तरह तेज होनी चाहिए , वह उस तरह नहीं है , जो काम जून चाहिए , वह जुलाई में भी नहीं पाया है । उन्होंने कहा कि इसके लिए ठेकेदार दोषी हैं , उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं । कुछ ठेकेदारों के पास नोटिस भी पहुंच गए हैं । उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के जवाब इंतजार किया जा रहा है । इसके बाद कार्रवाई तय होगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!