A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

 

झांसी,उत्तर प्रदेश : 25/07/2024 :निवर्तमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गरौठा वेदप्रकाश पांडेय का स्थानांतरण थाना गुरसरांय हो जाने पर कोतवाली परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस स्टाफ सहित पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। Screenshot 20240726 115252 Chrome

 

इस दौरान सभी ने उनके छः माह के सफल कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण मिश्रा सहित नगर के संभ्रांत लोग एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

 

थाना लहचूरा से स्थानांतरित होकर आए बलराज शाही ने कोतवाली गरौठा का कार्यभार संभाल लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कार्य जैसे जुआ,अवैध शराब, सट्टा, अवैध खनन आदि नहीं होने दिया जाएगा।

 

शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जायेगा और पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!