A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

कावड़ यात्रा पर तेनात पुलिस कर्मी ईमानदारी व सजगता से अपनी ड्यूटी निभाये एसपी दीप्ति गर्ग

कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ईमानदारी व सजगता से अपना कर्तव्य करें निर्वहन-दीप्ति गर्ग,एसपी डबवाली
वाहन चालकों से अपील अपना वाहन धीरे व सुरक्षित चलाएं जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 26 जुलाई । पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमति दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरू हुए सावन के महीने में श्रदालुओ द्वारा हरिद्वार से कावड लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ/हरिद्वार से कावड़ लाकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। कावड यात्रा के संबंध में जिला पुलिस द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है। कावड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग निर्धारित करके उन्हें एक सुगम तथा सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रास्तों और शिविरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गयें हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग व स्थानीय मार्गो जहां से श्रद्धालुओं का अवागमन होगा उन मार्गों पर पुलिस गश्त बढाई गई है। कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाले सभी शराब के ठेके/पैट्रोल पम्पों की मैपिंग की जाकर आस-पास के क्षेत्र में भी गस्त बढाई गई है ताकि यात्रा का ठीक प्रकार से समापन हो सके। ईलाका क्षेत्र में लगने वाले कांवड शिविरों/लंगरो वाले स्थानो पर निगरानी रखने के लिए पुलिस बल नियुक्त किया गया है। सभी थाना प्रबन्धक को ईलाका क्षेत्र में रहने वाले अपराधिक किस्म के व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर निरन्तर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल महिला कावडिया की सुरक्षा के लिए रास्ते में और कावडिया शिविर में भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए और कांवड़ियों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कावडियों के भेष में कुछ पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है । मैसेजिंग ऐप्स की निरंतर और सक्रिय निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है। यातायात पुलिस को तैनात करके आदेश दिये गये कि चौंकों व भीड-भाड वाले स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी ईमानदारी व सजगता से अपना कर्तव्य निर्वहन करें ताकि किसी भी स्थिति में जाम लगने से बचा जा सके।
इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को अपील की जा रही है कि वह सुरक्षित वाहन चलाएं। जिससे कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। वाहनों को धीरे से चलाएं। जिन मार्गो से कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं। वहां पर जरूरी न हो तो वाहन न लेकर जाए। यदि कांवड़ यात्रा आ रही है तो उसमें प्राथमिकता कांवड़ियों का दें। सड़क पर किसी भी कट या डायवर्जन पर अपना वाहन धीरे चलाएं, हो सके तो अपने वाहन को कुछ देर के लिए रोक ले। पवित्र कांवड़ यात्रा में सहयोग करें। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!