
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
झांसी,उत्तर प्रदेश : 25/07/2024 :निवर्तमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गरौठा वेदप्रकाश पांडेय का स्थानांतरण थाना गुरसरांय हो जाने पर कोतवाली परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस स्टाफ सहित पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। 
इस दौरान सभी ने उनके छः माह के सफल कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण मिश्रा सहित नगर के संभ्रांत लोग एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
थाना लहचूरा से स्थानांतरित होकर आए बलराज शाही ने कोतवाली गरौठा का कार्यभार संभाल लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कार्य जैसे जुआ,अवैध शराब, सट्टा, अवैध खनन आदि नहीं होने दिया जाएगा।
शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जायेगा और पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।






