A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पेट्रोल पंप से चोरो ने नदारद की 3 लाख की रकम

चोरो का बेखौफ़ अंदाज़ पुलिस के लिए बना सरदर्द

पेट्रोल पंप मे चोरो ने साफ की 3लाख की नगदी

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला
बहराइच

फखरपुर थाना क्षेत्र के अखनापुर गांव में स्थित पेट्रोल पम्प परिसर में बने कमरे की आलमारी में रखी 3 लाख से अधिक की नकदी को बुधवार की रात को चोरों ने चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया है। 
पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर मोहम्मद लुकमान ने बताया कि फखरपुर थाना अंतर्गत अखनापुर में उनका पेट्रोल पंप है। बुधवार की देर रात अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते उस कमरे में घुसे जिसमें कैश रखा था। उन्होंने वहां रखी चाबी से अलमारी के लाकर को खोल कर 3 लाख से अधिक की नकदी को पार कर दिया। चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। 
पेट्रोल पंप पर तीन नाजिल मैन व एक चौकीदार भी रात में थे, लेकिन वह सो रहे थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जांच करने पँहुचे सीओ रूपेंद्र कुमार गौड़ ने बताया एसओजी सर्विलांस की टीम ने भी जांच की है। चोरों के फोटो भी सीसीटीवी में आए है। जल्द चोरी का खुलासा हो जाएगा।cats446

Show More

PANKAJ KUMAR SHUKLA BAHRAICH UP

I am a teacher and reporter
Back to top button
error: Content is protected !!