A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर में फंदे से लटकर युवक ने दी जान

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा- बुझा कर शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

sddsddds

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर / कसया थाना क्षेत्र के पतया टोला नंदा छपरा गाँव में एक युवक अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी l सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने उक्त घटना को लेकर खूब बवाल काटा और दूसरे युवकों पर  डराने धमकाने व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी नितेश गुप्ता पुत्र जवाहिर लाल गुप्ता उम्र 18 वर्ष गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अपने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर जान दें दी l कमरे का दरवाजा बंद देख परिजनों ने   कॉफी दरवाजा खोल वाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा न खुलने पर शोर मचाये l शोर गुल सुनकर कॉफी लोग मौके पर पहुंच गए और देखा की नितेश फंदे से लटका हुआ है l मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी l सुचना पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया, लेकिन जब शव को पुलिस कब्जे में लेना चाही तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और  गाँव के ही युवकों शाहिल पुत्र जूनाब,धीरज पुत्र मनोज गोंड,कुलदीप पुत्र हैरी गोंड,जुगन्नी पुत्र चंद्रभान मद्धेशिया पर नितेश को मारने पीटने के कारण ही उसने आत्म हत्या की है, का आरोप लगाते हुए उक्त युवकों पर कार्यवाही की मांग को लेकर खूब हंगामा किया l कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा कॉफी समझाने बुझाने के बाद व  कार्यवाही के आश्वासन पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी l परिजनों ने उक्त घटना को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी है l तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार को उक्त घटना के ठीक पहले ही लगभग 2:00 बजे नितेश ज़ब अपनी माँ के साथ घर आ रहा तो उक्त युवको द्वारा जमीन पर पटक कर मारा -पीटा गया, जिसके बाद यह घटना हुई है l इसके पूर्व भी उक्त लोगो द्वारा विवाद हुआ था, जिसमे सुलह हो गया था, लेकिन सुरेन्द्र मद्धेशिया पुत्र स्व.हरिहर मद्धेशिया उसे मारने के लिए उकसा रहा था, जिससे आहत में आकर नितेश ने आत्म हत्या कर लिया l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!