A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

द वॉयस ऑफ सिरोही द्वारा आज सुमेरपुर में कला की बूंदे का कार्यक्रम किया आयोजित का

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर: द वॉयस ऑफ सिरोही के द्वारा आज निजी होटल सुमेरपुर में “कला की बूंदे” का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

द वॉयस ऑफ़ सिरोही के फाउंडर नवीन गेहलोत, कॉ- फाउंडर कमलेश कुमावत व उनके साथी मंच संचालक युवराज रावल ने बताया कि यह कार्यक्रम द वॉयस ऑफ सिरोही की ओर से लोगों के कला के प्रति जागरूक और उनके हुनर को बाहर लाकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा को लेकर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व नमन कर मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी के चार्टर अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा, अतिथि प्रशांत भाई P. सतु महाराज केटर्स,जोधपुर एवं अर्जुन कुमावत श्री अर्बुदा ग्राफिक्स, सुमेरपुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

फाउंडर नवीन गेहलोत ने बताया कि आयोजन में कुल 20 प्रतिभागियों ने अपनी कला के हुनर से वहाँ पर उपस्थित सभी को कला मुक्त कर दिया।

अथितियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो भेंट देकर उनका हौसला बढ़ाकर उनको बधाई दी।

मुख्य अतिथि चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा ने अपने उध्बोधन में बताया कि सभी प्रतिभागियों को एक लोकल लेवल पर ऐसा शानदार मंच मिलना एक सौभाग्य की बात है क्योंकि या तो इस मंच से कोई जीत कर जायेगा या इस मंच से कोई सीख कर जायेगा क्योकि आप सभी का इस मंच पर आना ही बहुत बड़ी जीत है आप सभी विजेता है ऐसा कहकर सभी का हौसला बढ़ाया व इतना मानसम्मान देने व सभी प्रतिभागियों को शानदार मंच देने के लिए द वॉइस ऑफ सिरोही परिवार का आभार जताकर पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में शिवगंज, सुमेरपुर, सांडेराव, सिरोही, आबूरोड, तखतगढ़, पिंडवाड़ा और अन्य ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभागीयो ने भाग लिया। फाउंडर नवीन गेहलोत ओर उनकी पूरी टीम ने आयोजन में उपस्थित सभी अथितियों ओर लोगों को ह्रदय से धन्यवाद व बच्चों के हुनर को सलाम करते हुए बताया कि आप सभी के प्यार और विश्वास से आज हम दी वायस ऑफ सिरोही का 5वा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कर पाये है।

Back to top button
error: Content is protected !!