
फरीदपुर। बहगुल नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर
पहुंचे परिजनों एवं पुलिस ने उसके शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया है। तहसील फरिद्पुर क्षेत्र के गांव नगरिया विक्रम निवासी आदेश
(13) गांव के ही बच्चों के साथ बहगुल नदी में सोमवार को नहाने गया। नदी
में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे पानी में डूबकर उसकी
मौत हो गई। साथ में नहा रहे बच्चे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन
नाकामयाब रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नदी से बाहर
निकलवाया। मृतक के पिता प्रेम शंकर की पहले ही मौत हो चुकी है।

















