
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 
चैनपुर प्रखंड के मदुरना में पैक्स प्रबंधक शुदर्शन पासवान द्वारा डोर टू डोर जाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह पहल कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार के निर्देश के अनुसार की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय बाधा के आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें।












