
पेरिस ओलंपिक 2024मे भारत की मनु भाकर ने एक बड़ा इतिहास कायम कर दिया है। मनु भाकर ओर सरबजीत की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक मे भारत को दूसरा पदक दिलवाया है। मनु तथा सरबजीत ने दस मीटर एयर पिस्टल टीम शूटिंग स्पर्धा मे कांस्य पदक जीत लिया है। इससे पहले रविवार को मनु भाकर महिलाओ की दस मीटर एयर पिस्टल मे कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी है। अब स्वतंत्र भारत से एक ही ओलंपिक मे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई है। बारह साल बाद भारत ने शूटिंग मे कोई पदक जीता है। भारतीय स्टार जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के ली ओनहो और ओह-ए-जिन को 16-10के बड़े स्कोर से हराया है। इसके पूर्व किसी भी निशानेबाज ने निशानेबाजी मे दो पदक एक ओलंपिक मे नही जीता। मनु भाकर आजाद भारत की एक ही ओलंपिक मे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।





