

मनासा। विधानसभा क्षेत्र में शासन प्रशासन की अनदेखी और क्षेत्र में प्रायवेट कंपनीयों की मनमानी के खिलाफ सर्व समाज द्वारा 13 अगस्त मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन सौपेगे।यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी आर. सागर कछावा ने देते हुए बताया कि मनासा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से प्रायवेट लिमिटेड कंपनीयां यहां पर विकास के नाम पर किसानो और आदीवासीयो की जमीने छिनने का काम कर रही है। जिनकी सुनने वाला कोई नही है। शासन प्रशासन भी कंपनीयों के साथ मिलकर आदीवासीयों किसानो को न्याय दिलाने में कोई कार्रवाई नही कर रहा है। इसके साथ ही बिजली विभाग द्वारा गरीबो को मनमाने बिजली बिल दिए जा रहे है। कछावा ने बताया कि मुझे सोशल मिडिया पर क्षेत्र की जनता ने जो समस्यां भेजी है। उन्हे बिंदुवार चिन्हित कर जनसमस्यांओ के हल के लिए सर्व समाज के साथ धरना देकर न्याय की लडाई लडने का निर्णय लिया। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि धरना प्रदर्शन 9 मुद्दो को लेकर किया जाएंगा। जिसमें प्रमुख रूप से भारी भरकम बिजली बिलो से मुक्ति ,बरसो से कृषि भुमि पर खेती करने वाले किसानो को बेदखल नही किया जाएं। ष्शासन द्वारा जिन किसानो को बीस सुत्रीय कार्यक्रम के तहतः पटटे निरस्त किए गए उन्हे बहाल करे। और जो निरस्त नही हुए है उन्हे भूमि स्वामी घोषित किया जाएं। क्षेत्र में निजी कंपनीयों द्वारा आदीवासी किसानो की जमीनो को नियम विरूद्व नही छिना जाएं। खिमला प्रोजेक्ट में आदीवासी किसानो की जमीन को कलेक्टर के नियम विपरित जमीन विक्रय के आदेश को निरस्त किया जाएं। खिमला ब्लाक में गावं ठान के सर्वे नंबर को निरस्त कर ग्रीन को दिया गया उसे निरस्त करने की कार्रवाई कर ग्रामीणो को दिया जाएं। मुख्यमंत्री के आदेश के है कि रजिस्ट्री के साथ नामांतरण होना चाहिए। लेकिन पटवारी आदेश के विपरित किसानो से नामांतरण बटवारे के नाम खुली लुट कर रहे है। जिसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएं। विधानसभा क्षेत्र में निजी कंपनीयो ने जिन किसान परिवारो की जमीने छिनी है उन परिवारो के सदस्यो को योग्यता के अनुसार स्थाई नौकरी दी जाएं। वही खिमला ब्लाक के किसानो की जमीने ग्रीन को कंपनी ने खरीदी है उन सभी जमीनो की रजिस्ट्री एक ही सर्विस प्रोवाइडर द्वारा की गई जिसकी जांच हल्के के पटवारी को हटाकर की जाएं। कछावा ने कहा कि जनसमस्यां और जनहित के मुददे को लेकर 13 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान भाई युवाजन एंव सर्व समाज ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पहुचकर न्याय की इस लडाई में सहभागीता निभाएं।


