
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट
मोहनियां थाना अंतर्गत एक पिस्टल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-21.08.24 को रात्रि समय करीब 01:30 बजे मोहनियां थाना के डायल 112 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसूलपुर कर्महरी वार्ड 02 में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक पिस्टल लेकर बैठा है एवं किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 के रात्रि गश्ती पदाधिकारी के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति (दीपक कुमार) अपने घर के बाहर बैठा था तथा पुलिस को देखकर भागने लगा। उक्त व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया पकड़ाये व्यक्ति का तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध पिस्टल 10 जिन्दा कारतूस एवं 02 खोखा बरामद किया गया। घटनास्थल पर से एक व्यक्ति (दीपक कुमार) को गिरफ्तार किया गया।
उक्त परिपेक्ष्य में मोहनियां थाना कांड संख्या-544/24, दिनांक-21/08/24, धारा-25(1-b)a/26 Arms Act में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगीः-
1. पिस्टल-01
2. जिन्दा कारतूस-10
3. खोखा-02
4. कीपेड मोबाईल-01
गिरफ्तारीः-
1. दीपक कुमार पिता मोतीराम सा०-मोहनियां रसूलपुर कर्महरी वार्ड नं० 1 थाना-मोहनियां जिला-कैमूर






