A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

थाना से भागा ट्रिपल मर्डर का अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पीएसआई सहित चौकीदार निलंबित

थाना से भागा ट्रिपल मर्डर का अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पीएसआई सहित चौकीदार निलंबित

IMG 20240911 WA0046

आरा : भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में मंगलवार को सनकी पति ने पत्नी समेत 2 मासूम बच्चों की खंती से काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से नाराज पति ने पहले पत्नी का सिर धड़ से अलग किया। इसके बाद बेटे और बेटी को टुकड़ों में काट कर मार डाला।मृतकों में सीमा देवी, बेटी सौम्या कुमारी (8) और बेटा दीदवंत कुमार (10 माह) शामिल है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति लालू यादव ने पत्नी को चाय बनाने के लिए बोला था, लेकिन पत्नी ने चाय बनाने से मना कर दिया और पति का मजाक बनाते हुए हंसने लगी। इस बात से गुस्साए आरोपी ने कमरा बंद कर तीनों की हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने पत्नी के मायके वालों को फोन किया था और कहा था कि ‘तहार बेटी के काट देले बानी। आके लाश ले जा लोग।घटना की सूचना मिलते ही अजीमाबाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं हत्यारा पति को पुलिस ने अपने गिरफ्त मे लेकर थाना हाजत मे बन्द कर दिया।एसपी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अजीमाबाद थाना में पत्नी और बच्चों की हत्या के मामले में मानसिक रूप से विक्षिप्त गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजत में बंद था और उसके बाद एक चौकीदार और पीएसआई के द्वारा हजरत रजिस्टर पर कुछ हस्ताक्षर के लिए निकालने के क्रम में लोगों को धक्का देकर हत्या का आरोपी अभियुक्त चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।जो कि पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं सक्रियता को दर्शाता है।वाकई प्रशासन के लिए सराहनीय कार्य है।वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा लापरवाही करने वाले एक पुलिस अधिकारी सहित ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को किया निलंबित कर दिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!