A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

प्राथमिक शिक्षक संघ का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया जिलाधिकारी का अभिनंदन

प्रतिनिधिमंडल ने किया जिलाधिकारी का स्वागत अभिनंदन

IMG 20240913 WA0048 1

आरा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के उप महासचिव सह जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा समाहरणालय कक्ष मे नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को बुके एवं फूल-माला से भव्य स्वागत सह अभिनंदन किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल का अभिवादन करते हुए आश्वस्त किया गया कि शिक्षकों की समस्याओं से अवगत होने हेतु मैं स्वंय विद्यालयों का भ्रमण कर त्वरित निस्पादन करने का मार्ग प्रशस्त करूंगा।प्रतिनिधिमंडल में राज्य अंकेक्षक रामभूषण उपाध्याय, राज्य कार्य समिति सदस्य प्रमात्मा पांडे, वरीय उपाध्यक्ष सहवाज अहमद, प्रधान सचिव नंदजी सिंह, उपाध्यक्ष डाॅ. तारकेश्वर सिंह एवं मीडिया प्रभारी नवल किशोर तिवारी शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!