A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बी एसओ के विरुद्ध मुखिया संघ ने जताई नाराजगी, किया बीडीओ से शिकायत

बी एसओ के विरुद्ध मुखिया संघ ने जताई नाराजगी, किया बीडीओ से शिकायत

उदवंतनगर – जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में हो रही परेशानियों का मामला उदवंंतनगर में गरमाता जा रहा है। इसको लेकर अब बीएसओ अनिल कुमार व जन प्रतिनिधि खासकर मुखिया संघ आमने-सामने आ गया है। मुखिया संघ के सदस्यों ने बी एस ओ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।इसको लेकर मुखिया संघ द्वारा उदवंंतनगर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लिखित आवेदन में मुखिया संघ ने आरोप लगाया है कि बी एस ओ अनिल कुमार से जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की जानकारी मांगने पर सरथुआं पंचायत के मुखिया के साथ दुर्व्यवहार किया जिसे मुखिया संघ अपनी तौहिनी समझता है। जन्म मृत्यु निबंधन कार्यालय इन दिनों भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।मुखिया संघ ने बी एस ओ के विरुद्ध कारवाई की मांग किया है। वहीं बी एस ओ ने बताया कि नया जन्म मृत्यु पोर्टल आने के बाद जन्म मृत्यु निबंधन कार्य बहुत धीमी गति से हो रही है जिसके कारण जन्म मृत्यु निबंधन कार्यालय में लंबी कतार लगी रहती है वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा अनियमित तरीके से बड़ी संख्या में आवेदन निष्पादन के लिए दबाव बनाया जाता है। उदवंतनगर सांख्यिकी पदाधिकारी को जगदीशपुर प्रखंड, जगदीशपुर नगर पंचायत एवं आरा सदर में रजिस्टार के रूप में अतिरिक्त प्रभार है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!