
सम्मानित देव दुर्लभ साथियों,
सादर जय हिंद।💐
आपके अपने संगठन के द्वारा जन सहयोग से निर्माणाधीन PWS शिक्षालय का निर्माण के उपरांत पावन महापर्व वसंत पंचमी के दिन भव्य, दिव्य, नव्य उद्घाटन तथा 2 अप्रैल 2025 से शुभ संचालन होना सुनिश्चित है। उद्घाटन के आयोजन की तैयारी में एक महीना लगेगा अर्थात जनवरी 2025 व्यस्त रहेगा जबकि फिनिशिंग टच व रंगाई पुताई के लिए एक महीना लगेगा जिससे दिसंबर 2024 भी उसमें जायेगा। सितंबर बीतने वाला है।
इस प्रकार आपके पास केवल अक्टूबर और नंबर मात्र 2 महीने का ही समय है। इन्हीं मात्र 2 महीने में सभी अनिवार्य 11 कमरों, देवालय, बाउंड्री, शौचालय, ग्राउंड, फर्नीचर आदि को सुव्यवस्थित बनाना है।
अब आप सभी को बहुत तेजी से लगकर व प्रतिदिन काम करके एवं प्रतिदिन योगदान करवाते हुए शिक्षालय का निर्माण संपन्न करना है।
अतः आप सभी सक्रिय सम्मानित साथी आज से प्रतिदिन अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिलाते हुए व अपना योगदान देते हुए तेजी से निर्माण कार्य संपन्न करें।
*1 भी दिन यदि छूटा।*
*तो मिशन हमारा टूटा।**
अत्यंत कम समय होने के कारण अब मासिक या साप्ताहिक नहीं बल्कि आज से 30 नवंबर 2024 तक प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करके कुछ न कुछ डेली योगदान दिलाना व दिलाना आवश्यक है। जिस दिन कुछ भी न हो सके उस दिन व्यक्तिगत अपने पास से ही शिक्षा के मंदिर PWS शिक्षालय में दान करें लेकिन प्रतिदिन का योगदान बनाए रखें।







