

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में देवीपाटन परिक्षेत्र के जनपदो द्वारा विभिन्न अभियोगों के वांछित अपराधियों के विरुद्द अभियान चलाकर की गयी कार्यवाही | उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र
गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के दिशा-निर्देशन में देवीपाटन परिक्षेत्र के जनपदों की पुलिस द्वारा दिनाँक 21-09-2024 से 23-09-2024 तक विभिन्न अभियोगों के वाँछित अपराधियों, एनबीडब्ल्यू व जिलाबदर अपराधियों के विरुद्द अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी |
इस अभियान के दौरान *जनपद गोण्डा* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 112 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाँछित की श्रेणी में 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 28 जिलाबदर की चेंकिग कर 01 जिलाबदर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया|
*जनपद बलरामपुर* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 36 अभियुक्तों की गिरफ्तारी ,वाँछित की श्रेणी में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|
*जनपद बहराइच* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 95 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाँछित की श्रेणी में 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 15 जिलाबदर की चेंकिग कर 01 जिलाबदर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया|
*जनपद श्रावस्ती* से एनबीडब्लू के अन्तर्गत 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाँछित अभियुक्तो की श्रेणी में 16 के विरुद्ध 41(क) की कार्यवाही व 03 जिलाबदर की चेंकिग की गयी|
*पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण में अपराधियो के विरुद्द लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है एवं प्रत्येक अभियान की निगरानी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जा रहे हैं|*




