A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

गडहनी। स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।संचालन करते हुए अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव को निर्देशित किया कि बिना लाइसेंस लिए कोई भी पंडाल आदि का निर्माण नही करायें और ना ही किसी प्रकार का कोई आयोजन ही करें।नियम संगत का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि पूजा के दौरान शस्त्रो का प्रदर्शन नही करें।डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।वहीं उन्होंने शांति ब्यवस्था बनाए रखने मे सभी पक्षों से अपील किया।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की पैनी नजर असमाजिक तत्वों पर रहेगी।

वहीं उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्षों से कहा कि किसी भी तरह के असमान्य गतिविधियों तथा उपद्रवियों पर नजर बनाये रखे और कोई आशंका हो तो पुलिस को सूचित करें।वहीं उपस्थित जन प्रतिनिधियों व पूजा समिति के अध्यक्ष सचिवों ने अपने अपने सुझाव रखे तथा पुलिस को हर संभव मदद करने की बात कही।मौके पर अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसआई जितेन्द्र कुमार, एसआई अजय कुमार सिंह, बराप मुखिया चंद्रशेखर सिंह, इमरान अहमद उर्फ सोनु, लोहा महतो, उपप्रमुख प्रतिनिधि संजीत चन्द्रवंशी, आफताब आलम, अकबर अली, रामु तिवारी, श्रीकिशुन कुशवाहा, दीपक यादव, राजनाथ सिंह, सरपंच जुबैर अली सहित पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!