
शेषाद्रिपुरम महाविद्यालय मै हिन्दी धूमधाम से मनाया
बेंगलुरु : शहर के सुप्रसिद्ध शेषाद्रिपुरम महाविद्यालय के हिंदी विभाग के हिंदी संघ के द्वारा आयोजित हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े धूमधाम से सुसम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयनगर, बेंगलुरु के प्रसिद्ध मारुति मेडिकल्स के मालिक, अंबा संस्था के संस्थापक महेंद्र मुणोत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.जी. भास्कर ने की थी। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान -गीत-गायन, कुमारी अनन्या द्वारा ईश्वर की स्तुति और कुमारी रितिका सुरेंद्रन के स्वागत नृत्य से हुई। आमंत्रित एवं उपस्थित सभी विद्वज्जनों का स्वागत हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सौम्या बी.एल ने किया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के प्रतीक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महेंद्र मुणोत के जीवन एवं उपलब्धियों का परिचय डॉ. सौम्या बी.एल. ने दिया। इसके बाद महेंद्र मुणोत पर बनी डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। हिन्दी विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी इस अवसर पर प्रदर्शित की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि और प्राचार्य के करकमलों से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गये। इसके अलावा तीन वर्षों तक हिंदी विभाग के सभी कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र वितरित किये गये। अनेक विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा के महत्व एवं शिक्षण उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने अतिथि-भाषण में देश-भाषा, बोली-प्रदेश और संस्कृति एवं परंपरा के बारे में बताया कि हर भाषा का अपना महत्व है, भारत जैसे देश को एक राष्ट्रभाषा की आवश्यकता है और वह इसे पूरा करने की ताकत हिन्दी भाषा मात्र रखती है। आपका सम्मान और प्रशंसा करनेवाले हर किसी का कहना यही है, कि हिंदी उनकी मातृभाषा है और कन्नड़ उनकी पसंदीदा भाषा है, उन्होंने दक्षिण भारत में हिंदी को दिए जाने वाले महत्व की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने की जरूरत है और क्षेत्रीय भाषा की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उनके एक-एक शब्द ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने उनके भाषण पर बहुत खुशी और उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने अपने भाषण से युवाओं को प्रेरित किया। फिर स्वयं महेंद्र मुणोत द्वारा निर्मित देश भक्ति डॉक्यूमेंट्री ‘भारत ही भारत है’ का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.जी. ने की थी। आपने अपने अध्यक्षीय भाषण में हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भाषा का योगदान अतुलनीय है। बाद में हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एनएस शास्त्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग दिये गये सब के प्रति आभार व्यक्त किये। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच संचालन कुमारी खुशी चावत ने किया।
दो










