A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अम्बेडकरनगर: दलित उत्पीड़न में पांच को सजा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट रामबिलास सिंह ने पांच आरोपियों को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मामला डेढ़ दशक पहले जैतपुर थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी सत्यप्रकाश मिश्र, सत्यवान, मुन्ना व चंदन के खिलाफ दलित एक्ट का केस जगजीत ने दर्ज कराया था।

इसमें पिटाई व गाली गलौज का आरोप लगा था। इसी मामले में सुनवाई पूरी करते हुए जज ने सभी पांच दोषियों को सजा सुनाई है।

Back to top button
error: Content is protected !!