A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

झांसी में चलती मोटरसाइकिल मैं लगी आग

जल सहेलियों के कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणादायी: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
बुन्देलखण्ड में जल सहेलियों के द्वारा जल संरक्षण को लेकर जो कार्य किये जा रहे है, उससे ना केवल बुन्देलखण्ड की नदियों एवं जल संरचनाओं को नया जीवन मिला है बल्कि पूरे देश में जल संरक्षण हेतु समुदाय कैसे कार्य कर सकता है, इसके बारे में प्रेरणा मिली है, यह बात आज झांसी भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा जल सहेलियों से सर्किट हाउस में सम्मान करते हुए कही। आपको बता दे कि बीते रोज प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात की 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश में जल संरक्षण पर किये जा रहे कार्यो को सराहा था। उनके द्वारा बुन्देलखण्ड के झांसी जिले में जल सहेलियों के द्वारा पुर्नजीवित की गयी घुरारी नदी का जिक्र किया था।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा जल सहेलियों से संरक्षण के बारे में चर्चा की एवं शाॅल भेट कर सम्मानित किया। जल सहेली मदीना ने बताया कि परमार्थ समाज सेवी संस्थान के द्वारा हमें बैठक कर समझाया कि जल संरक्षण करना क्यों आवश्यक है। जब से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे जल संरक्षण के काम को मन की बात कार्यक्रम में बताया है, तब से देश के विभिन्न हिस्सों से हमारे काम को जानने के लिए लोग हमें सम्पर्क कर रहे है। पूरे देश में जल संरक्षण का कार्य सामुदायिक भागीदारी के साथ ही किया जा सकता है। जल सहेली हीरा, शारदा, राधा, दीपा, राजकुमारी, रेखा, रोशनी, मैंदा, मालती, रामवती, धनमंती एवं नीलम झां ने भी अपने काम के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर झांसी विधायक रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधान परिषद सदस्य रमा निरजंन, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, जल निगम मुख्य अभियंता रणविजय सिंह, लघु सिंचाई विभाग से मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, परमार्थ की ओर से शिवानी सिंह, राजेश कुमार मान सिंह राजपूत, किशन कुमार, संदीप सिंह मुकेश कुमार राजपूत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!