कानपुर शहर में खेलों में रुची रखने वालों के लिये एक अच्छी खबर है अब उन्हें या उनके बच्चों को खेल खेलने के लिये कहीं भटकने कि जरूर नहीं पड़ेगी क्यों कि अब ट्रैंक्विल टोन स्पोर्ट्स क्लब जीटी रोड़, गांधी ग्राम, गांधी पार्क के सामने खुल गया है। क्लब के ऑनर सीए आनंद गुप्ता ने बताया कि यह क्लब उन लोगों की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है जिन्हें खेल में रुची हो या जो अपनी फिटनेस को बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि खेल खेलने से वह आपके शरीर को स्वस्थ्य और आपके मस्तिष्क को ताजा करते हैं। खेल में प्रेक्टिस करना आपको अच्छा, निपुण बनाता है और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। खेल खेलने से आपकी रणनीति बनाने की क्षमता भी बढ़ती है। खेल से आप जल्दी और सहज तरीके से निर्णय लेना सीखते हैं।
ट्रैंक्विल टोन स्पोर्ट्स क्लब में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट, फुटबॉल, योगा एवं कैफ़ेटेरिया की सुविधा उपलब्ध है। बहुत जल्द खेल जगत से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं भी आपको मिलेगी। यहाँ पर आपको एक अच्छे वातावरण में खेलने का अनुभव होगा। गाड़ियों की पार्किंग एवं सिक्योरिटी की उचित व्यवस्था के साथ पूरा क्लब सीसी टीवी कैमरे की निगरानी रहेगा।