Encounter in Lakhimpur: पैर में गोली लगने से गो-तस्कर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन फरार
Encounter in Lakhimpur: पैर में गोली लगने से गो-तस्कर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन फरार
लखीमपुर खीरी जिले में दो गोतस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एक गोतस्कर जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ है।

विस्तार
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो गोतस्करों को धौरहरा और खमरिया पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक गोतस्कर जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के लालजीपुरवा और खमरिया थाना क्षेत्र के लुधौनी में दो दिन पूर्व गोकशी कर गोतस्कर फरार हो गए थे। एससी गणेश प्रसाद शाहा ने घटनाओं को शीघ्र खुलासे के लिए दोनों थानों की पुलिस के अलावा स्वाट सर्विलांस टीम को भी लगाया था। शनिवार की रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोतस्कर गोमांस कार में लादकर सरसवा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर धौरहरा सीओ प्रीतम पाल सिंह, धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार एस आई बृम्हानंद यादव खमरिया कोतवाली प्रभारी विवेक उपाध्याय ने सरसवा के पास घेराबंदी तो पुलिस को देख गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मझंगई निवासी गोतस्कर गुलशेर के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने गुलशेर और उसके एक साथी बरेली निवासी वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य तीन साथी गोतस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। मौके से पुलिस ने गोमांस लगी एक चार पहिया वाहन 315 बोर तमंचा और कारतूस भी पकड़ा है। पुलिस इनकाउंटर में घायल गुलशेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया नीम गांव में गोकशी कर कार से मांस बहराइच ले रहे गो-तस्करो में दो को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जबकि गैंग के अन्य तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। इसी गैंग ने धौरहरा और खमरिया में गोकशी की थी।








