
सीकर. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किरण सैनी द्वारा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासी एवं यालसर सहित कई विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय यालसर की प्रधानाचार्य सरिता ने विद्यालय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों का अवलोकन करवाया। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी अरविन्द भास्कर ने मिशन स्टार्ट के तहत संचालित गतिविधियों एवं अटल टिनकेरिंग लैब का विज़िट करवाते हुए विद्यालय शैक्षणिक योजनाओं प्रस्तुत की गई। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ किरण सैनी ने बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों एवं संस्था प्रधानों को स्मार्ट क्लास रूम के संचालन के समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाते हुए शैक्षिक उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाने सम्बंधित दिशा निर्देश प्रदान किए।
रिसोर्स पर्सन सुरेश कुमार भास्कर ने विशेष आवश्यकता वाले बालक- बालिकाओं के शिक्षण अधिगम में आने वाली कठिनाई के निराकरण के उपायों के साथ – साथ सर्वांगीण विकास पर आधारित नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों को शामिल करने का परामर्श दिया।






