A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

रतलाम पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन रतलाम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी की उपस्थिति में शस्त्र पूजन किया गया

रतलाम – विजयादशमी के पावन अवसर पर रतलाम पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के अवसर पर आमंत्रित सम्मानित जनप्रतिनिधियों मे मंत्री महोदय चैतन्य काश्यप, कलेक्टर रतलाम राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, विधायक  मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष  विप्लव जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  राकेश खाखा, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, एडीएम रतलाम, आर एस मंडलोई, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, फॉरेंसिक ऑफिसर, अतुल मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, एसडीओपी अभिलाष भलावी, डीएसपी यातायात अनिल राय, डीएसपी अजाक  अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भारावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने पूजन मे भाग लिया । इसी प्रकार जिले मे समस्त थाना चौकी मे आज विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र वाहनों का पूजन किया गया।

कार्यक्रम में पूजन का विशेष महत्व रहा, पुलिस गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। सम्मानित  अधिकारी एवं पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियो – कर्मचारियो ने शस्त्र पूजन एवं मां दुर्गा की आरती के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति और सद्भावना की कामना की ।

Back to top button
error: Content is protected !!