
➡लखनऊ- आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री संजय निषाद, थोड़ी देर में सीएम आवास पहुंचेंगे संजय निषाद, उपचुनाव में एक भी सीट न देने के मुद्दे पर बात करेंगे, एक भी सीट न मिलने से मंत्री संजय निषाद नाराज.
➡लखनऊ- मंत्री संजय निषाद का बयान, मझवां और कटेहरी हम पहले भी लड़ चुके हैं- संजय, मझवां, कटेहरी में हम तैयारी कर रहे थे – संजय निषाद, हम चाहते हैं निषाद पार्टी अपने सिंबल पर लड़े- संजय,स शीर्ष नेतृत्व से हमारी अभी कोई बैठक नहीं हुई- संजय, कार्यकर्ता पार्टी का सिंबल और झंडा देखता है – संजय, पब्लिक से कार्यकर्ता ही वोट डलवाता है – संजय निषाद, हमारा सिंबल न होने से विपक्ष को फायदा हुआ- संजय, ‘हमने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी.’
➡लखनऊ- अमन गौतम की पुलिस हिरासत में मौत मामला, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अमन के घर पहुंचे, अमन गौतम के परिवार वालों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में हुई थी अमन गौतम की मौत
➡हापुड – बुखार से चार दिन में दो मासूम बच्चों की मौत, मासूम बच्चों की मौत से परिवार में छाया मातम, बुखार के कहर से पीड़ित हैं गांव के काफी लोग,स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच में जुटी,हापुड़ जिले के गांव हरसिंहपुर का मामला
➡संभल – भगवान श्री राम का किया गया राज्याभिषेक, पुराना बाजार रामलीला कमेटी मंच द्वारा आयोजन, जय श्री राम के लगे नारे, हुआ श्री राम का राज तिलक, भगवान श्री राम ने रावण वध कर बुराई का अंत किया, मुख्यालय बहजोई नगर में हुआ रामलीला का आयोजन
➡बहराइच- रामगोपाल मिश्रा का शव गांव पहुंचा, गांव में तनाव का माहौल,पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस की लापरवाही से रामगोपाल मिश्रा की हत्या- ग्रामीण,मुस्लिमों को पुलिस ने कुछ नहीं कहा,हमें लाठी मारा-ग्रामीण, सभी आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर होना चाहिए – ग्रामीण, अगर पुलिस एक्टिव रहती तो ये घटना न होती – ग्रामीण
➡अलीगढ़ – कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, टक्कर से स्कूटी सवरा दोनों युवक सड़क पर गिरे, घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में कराया भर्ती, स्थानीय लोगों ने कार सवार युवक को पकड़ कर पीटा, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस, थाना सासनी गेट इलाके के रूसा हॉस्पिटल की घटना
➡सोनभद्र- नहाते समय कुएं में डूबने से युवक की मौत, हादसे की वजह पैर फिसलना बताई जा रही,मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई, मृतक त्यौहार पर छुट्टियां बिताने घर आया था, प्राइवेट विद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था युवक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा , दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव की घटना
➡बदायूं – पूर्व अमीन की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर काटा हंगामा,कंपाउंडर पर शराब पीकर इंजेक्शन लगाने का आरोप , प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे , परिजनों को शांत कराया, परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के माहेश्वरी अस्पताल का मामला
➡बागपत- बिच्छू के काटने से एक बच्चे सहित तीन घायल , घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में कराया भर्ती ,एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया रेफर, बिनोली थाना क्षेत्र के पिचौकरा गांव के जंगल का मामला.
➡नोएडा – दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल , घर के बाहर दबंगों ने की मारपीट, लात घूसों से पीटा , आरोपियों की तालाश में जुटी है इलाकाई पुलिस , आरोपी चौड़ा गांव के है निवासी, मौके से हुए फरार, नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 की घटना.
➡दिल्ली- एअर इंडिया के विमान में बम की खबर, बम की धमकी के बाद विमान डायवर्ट किया गया, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट डायवर्ट की गई, सुरक्षा वजहों से विमान डायवर्ट किया गया,विमान को दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर उतारा गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की तलाशी.
➡दिल्ली- जम्मू और कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले हटाया गया, प्रदेश में काफी समय से लगा था राष्ट्रपति शासन
—————————————-









