A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, मोबाइल चोर और गौकशी के आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर: एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर सहारनपुर पुलिस ने विभिन्न थानों में बड़े अभियान चलाते हुए कई अहम गिरफ्तारियां की हैं।

सहारनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, मोबाइल चोर और गौकशी के आरोपी गिरफ्तार

  1. सहारनपुर: एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर सहारनपुर पुलिस ने विभिन्न थानों में बड़े अभियान चलाते हुए कई अहम गिरफ्तारियां की हैं।

थाना गंगोह: थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां 164 किलो दूध क्रीम, 34 किलो अपमिश्रित घी और कई उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में दो आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए हैं। इसी टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी के 9 मोबाइल बरामद हुए।

थाना मिर्जापुर: थाना प्रभारी बीनू सिंह चौधरी की टीम ने गौकशी के आरोपी फरमान उर्फ बदलू को गिरफ्तार किया, जो अप्रैल 2024 से फरार था। इसके अलावा, एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना गागलहेड़ी और जनकपुरी: इन थानों में वारंटियों और अन्य अपराधियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। थाना गागलहेड़ी की पुलिस ने दो शातिर वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना जनकपुरी में आर्म्स एक्ट के तहत एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सहारनपुर पुलिस की इस मुहिम से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, और जनपद में कानून व्यवस्था को और सख्त बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट: एलिक सिंह

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554083

 

Back to top button
error: Content is protected !!