
लालगंज रायबरेली -रायबरेली जिले के लालगंज तहसील थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे ओरी पोस्ट महाखेडा में आदर्श रामलीला कमेटी पूरे ओरी के सौजन्य से संचालित रामलीला मंचन में भगवान राम व माता शबरी संवाद में शबरी के भाव भरे जूठे बेरो को भगवान राम ने खाकर सामाजिक जातिय बंधनों को तोडते हुए हृदयस्नेही भाव को अहम स्थान दिया है। उक्त संवाद को देखकर दर्शक भी भाव विभोर हो गए। भगवान राम की भूमिका में गौरव मिश्रा व माता शबरी की भूमिका में मिथिलेश कुमारी ने अपने अभिनय संवाद से पात्रों को जीवंत कर दिया।






