A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: हूटर बजाते हुए खतरनाक रफ्तार से दौड़ी स्कॉर्पियो और तीन थार, वीडियो वायरल

सहारनपुर ।

सहारनपुर: हूटर बजाते हुए खतरनाक रफ्तार से दौड़ी स्कॉर्पियो और तीन थार, वीडियो वायरल

सहारनपुर ।

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त आवास के बाहर एक स्कॉर्पियो और तीन थार कारों के हूटर बजाते हुए खतरनाक रफ्तार से दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो 31 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि कारें हूटर बजाते हुए पूरी सड़क को घेरकर दौड़ रही हैं। दो कारें आगे और दो पीछे चल रही थीं, और उनकी रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, क्योंकि कारों की तेज रफ्तार ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पैदा कर दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि यह घटना कानून का उल्लंघन है, और हूटर बजाकर तेज गति से कारें चलाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की घटनाएं न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही वीडियो के आधार पर कारों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!