A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

छठ के दौरान बेलाउर में निगरानी के लिए बनेगा चार वाच टावर

छठ के दौरान बेलाउर में निगरानी के लिए बनेगा चार वाच टावर

उदवंतनगर। जिलाधिकारी तन्मय सुल्तानिया ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर उदवंंतनगर प्रखंड के बेलाउर स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेलाउर सूर्य मंदिर पोखरा के छठ घाट तथा पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर परिसर में चलाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के मेन गेट से दाहिनी ओर तालाब के अंतिम छोर तक पी सी सी कार्य दीवाली के पहले पूर्ण करने का निर्देश एजेंसी को दिया।साथ ही वायें ओर की भूमि समतल करने को कहा जिससे छठ व्रतियों को बैठने तथा आवागमन में असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने आरा अरवल मुख्य मार्ग से नव निर्मित मंदिर गेट तक फाइबर ब्लाक बिछाने का निर्देश बीडीओ को दिया।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने चार वाच टावर बनाने का निर्देश अंचलाधिकारी हरिकेश त्रिपाठी तथा बीडीओ कर्पूरी ठाकुर को दिया। तालाब में बार्केडिंग , शौचालय, पेयजल,पार्किंग, लाइट आदि का विस्तृत रिपोर्ट श्री मौनी बाबा प्रबंधन समिति के सदस्यों से बात चीत कर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर सदर एसडीएम , एएसपी परिचय कुमार,थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव,जेई अजित कुमार,अध्यक्ष मधेसर शर्मा, संटू चौधरी, चन्द्रमा चौधरी, मिंटू चौधरी, अनिल दुबे, अवधेश चौधरी,श्रवण राम, विजेन्द्र चौधरी, मुन्ना पासवान, त्रिवेणी चौधरी मुख्य थे।

Back to top button
error: Content is protected !!