A2Z सभी खबर सभी जिले की

गैंगेस्टर विकास मिश्र गिरफ्तार

गैंगेस्टर विकास मिश्र गिरफ्तार
———————————–
देवरिया/रूद्रपुर। जिले की रूद्रपुर पुलिस ने वांछित गैंगेस्टर विकास मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। मिश्रा पर गोवध और पशु क्रूरता के कई मुकदमे दर्ज है।

रूद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर के एक वांटेड गैंगस्टर को बीती रात गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हुए गैंगस्टर विकास मिश्र के खिलाफ जिले के कई थानों में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

विकास मिश्र, दीप मिश्र का पुत्र है, के खिलाफ जिले के थाना मईल में 2019 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

इसके अलावा, थाना बरियारपुर में 2023 में भी उसके खिलाफ इसी प्रकार के आरोप लगाए गए हैं।

यहाँ तक कि गैंगस्टर एक्ट में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!