A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में साइकिल वितरित की गई*

शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में साइकिल वितरित की गई*

रतलाम – माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में प्रदेश भाजपा सरकार की अभिनव योजना छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत करीब 39 साइकिलों का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बद्रीलाल चौधरी जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा पूर्व उपसरपंच, विक्रम सिंह चारेल विधायक प्रतिनिधि, रमेशचंद्र खराड़ी, सुखबीर सिंह चौधरी उप सरपंच ग्राम पंचायत रामगढ़ के मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि में किया गया जिसमें 39 साइकिलों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया इसमें 14 बालिकाएं और 25 बालक शामिल थे। सर्वप्रथम बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई और उनका पुष्प माला से स्वागत भी किया गया साइकिले प्राप्त होने के समय छात्र-छात्राओं के चेहरे पर स्पष्ट खुशी झलक रही थी। वितरण समारोह के पूर्व मां सरस्वती की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण रामचंद्र मईडा प्रधान अध्यापक ने दिया संचालन पंकज कुशवाहा ने किया माध्यमिक स्कूल के शिक्षक गण राहुल परिहार सुनीता राठौर प्रेमलता पालीवाल जगदीश पांचाल भेरू सिंह राठौड़ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे अपने उद्बोधन में श्री चौधरी ने बताया कि गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश सरकार की अभिनव योजना का लाभ लेकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर कर अपने परिवार तथा जिले का नाम रोशन करेंगे ऐसी हमारी ओर से अपेक्षा है, आप लगातार साल में उपस्थित रहकर पढ़ाई करें कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह चारेल उपसरपंच सुखबीर सिंह चौधरी एवं रमेश चंद्र खराड़ी ने भी संबोधित किया आभार व्यक्त राहुल परिहार ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!