A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर (देवबंद)। थाना देवबंद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भायला में दो बच्चों के शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सहारनपुर: देवबंद के ग्राम भायला में मिले दो बच्चों के शव, प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट से मौत की आशंका

सहारनपुर: देवबंद के ग्राम भायला में मिले दो बच्चों के शव, प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट से मौत की आशंका

सहारनपुर (देवबंद)। थाना देवबंद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भायला में दो बच्चों के शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट का मामला:
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसपी सागर जैन के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चों की मृत्यु का प्रतीत होता है। पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच जारी:
पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि सही तथ्यों का पता चल सके। एसपी सागर जैन ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द वाहन और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट: एलिक सिंह, एडिटर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
संपर्क: 8217554083

 

Back to top button
error: Content is protected !!