

पुलिस के मुताबिक मनीषा रंगदारी का सिंडिकेट चला रही थी. कौशल चौधरी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी माना जाता है. कौशल चौधरी ने गैंगस्टर देवेंद्र बंबीहा की हत्या के बाद बंबीहा गैंग संभाल लिया था.
चंडीगढ़ः बम्बिहा गैंग के टॉप गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी लेडी डॉन मनीषा को गुरुग्राम पुलिस ने पटौदी गांव से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मनीषा को पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया है. मनीषा का पति कौशल चौधरी पहले से ही गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है. पति के जेल जाने के बाद मनीषा ही कौशल की गैंग को संभाल रही थी. पुलिस के मुताबिक मनीषा रंगदारी का सिंडिकेट चला रही थी. कौशल चौधरी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी माना जाता है. कौशल चौधरी ने गैंगस्टर देवेंद्र बंबीहा की हत्या के बाद बंबीहा गैंग संभाल लिया था. कौशल चौधरी के खिलाफ हत्या, फिरौती, लूट और अपहरण के कई मामले पंजाब और गुरुग्राम में दर्ज है.
पहले वह दुबई में रहता था और वहीं से हरियाणा और पंजाब में अपनी वारदातों को अंजाम देता था. लेकिन 2021 में पंजाब और गुरुग्राम पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में उसे धर दबोचा. तब से वह जेल में बंद है. कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी अकाली नेता विक्की मिद्दूखेड़ा को मारने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे. मुद्दुखेड़ा हत्याकांड में एक मुख्य आरोपी भी था. इसी विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई थी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम धमकी दी थी कि अब वो लॉरेंस बिश्नोई की भी हत्या करेगा.
इससे पहले भी कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी बिजनेसमैन के घर इंग्लैंड में फायरिंग करवाई थी और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी थी. कौशल चौधरी के पास भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह बड़ी तादात में शूटर्स हैं, नेटवर्क है और पैसा भी है. कौशल चौधरी उसके एलाइन्स बमबीहा गैंग में कौशल चौधरी गैंग हिमांशु भाऊ, साहिल गैंग, नीरज बवानिया गैंग, टिल्लू ताजपुरिया गैंग, नीरज फरीद पुरिया गैंग, बॉबी कात्यान, राहुल उल्ली और मोहित केतन शामिल हैं






