A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: सामान्य ट्रेनें पांच घंटे तक लेट, यात्री ठंड में घंटों इंतजार को हो रहे मजबूरकोहरे के कारण मुरादाबाद समेत कई रेल मंडलों में ट्रेनों प्रभावित हुई। जम्मू और देहरादून से आने वाली ट्रेनें मुरादाबाद में घंटों देरी से पहुंचीं, वहीं क्लोन एक्सप्रेस 14 घंटे लेट रही।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री – फोटो : कोहरे का असर मुरादाबाद के साथ अन्य रेल मंडलों में भी देखने को मिला। जम्मू व देहरादून से आने वाली ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे तक देरी से पहुंचीं। वहीं स्पेशल ट्रेनों की स्थिति और भी खराब रही। आनंदविहार से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस मुरादाबाद में 14 घंटे देरी से पहुंची।

यह ट्रेन बुधवार को सुबह 10 बजे मुरादाबाद पहुंचनी थी, लेकिन देर रात 12 बजे के बाद पहुंची। सामान्य ट्रेनों में नैनी जनशताब्दी, उत्तरांचल संपर्क क्रांति आदि ट्रेनें लेट रहीं। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री इंतजार करते नजर आए। आने वाले दिनों में कोहरे बढ़ने के कारण ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ने की आशंका है।सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस लगाई गई है। ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने व कई स्थानों पर ब्लॉक चलने के कारण ट्रेनों का समय प्रभावित हो रहा है।
यह ट्रेनें पहुंचीं लेट
05284 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर 14 घंटे
05116 छपरा-अमृतसर 14 घंटे
05581 दरभंगा-अमृतसर 10 घंटे
12524 नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी 7 घंटे
15035 दिल्ली-काठगोदाम 5 घंटे
04652 अमृतसर-जयनगर 3 घंटे 46 मिनट
12469 कानपुर-जम्मूतवी 3 घंटे
12091 देहरादून-काठगोदाम 3 घंटे

मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!