A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

रीठी बीएमओ को जारी करें नोटिस, परियोजना अधिकारी भी बदलें

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दोनों विभाग के मैदानी अमले के बीच आपसी समन्वय बेहतर करने की नसीहत दी। उन्होंने ने बैठक में रीठी बीएमओ की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कहा कि आकांक्षी विकास खंड रीठी में महिलाओं और बच्चों सहित सभी के स्वास्थ्य मानकों से संबंधित किसी भी हाल में कोई भी कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने रीठी की प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास गीता कोरी के कार्यों, पोषण पुनर्वास केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में लचर कार्यप्रणाली की वजह से कमजोर प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह को निर्देशित किया कि कटनी मुख्यालय में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक शिवेंद्र चन्द्रवार को रीठी परियोजना का नियमित प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी करें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!